सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

मारुति हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी कल

नवरत्न बाग स्थित श्री विजय मारुति हनुमान मन्दिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कल 5 सितंबर को मनेगा। महंत मंगलदास महाराज खाकी ने बताया कि कल दोपहर मेडिकल कॉलेज छात्रों द्वारा…

नवरत्न बाग स्थित श्री विजय मारुति हनुमान मन्दिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कल 5 सितंबर को मनेगा। महंत मंगलदास महाराज खाकी ने बताया कि कल दोपहर मेडिकल कॉलेज छात्रों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी, भगवान को झूला झुलाया जाएगा, झांकी सजाई जाएगी। कल रात्रि में जन्म आरती और प्रसाद का वितरण होगा।

बाहेती, शैलेष सोढानी, दिनेश कांसट, प्रतिभा कानूनगो, वंदना ओझा सहित अन्य मौजूद थे।

सिंधी समाज की महिलाओं ने कल थदडी पर्व मनाया। शीतला माता को ठण्डे प्रसाद का भोग लगाकर पूजन करने के साथ परिवार की खुशहाली की कामना की गई। सिंधी महापंचायत की प्रचार प्रमुख चांदनी नरेश फुंदवानी ने बताया कि शीतलामाता के पूजन के बाद ठंडा प्रसाद परिजनों के साथ बहन- बेटियां और बच्चों ने भी ग्रहण किया। थदड़ी माता को भी याद किया गया। रीना जवरानी, सुनीता सचदेव ने बताया कि बडी संख्या में सिंधी समाजजन और मातृशक्तियां मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें