शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

मंदिरों में देर रात तक कृष्ण जन्मोत्सव

कल कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालु रात तक पहुंचते रहे। ज्यादातर मंदिरों में रोशनी, फूल श्रृंगार किए गए थे। भजन संध्या की गई और…

कल कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालु रात तक पहुंचते रहे। ज्यादातर मंदिरों में रोशनी, फूल श्रृंगार किए गए थे। भजन संध्या की गई और रात को जन्म आरती के बाद प्रसादी का आयोजन भी हुआ। गीता भवन मंदिर में भी रात 12 बजे जन्म आरती हुई उसके पहले भजन संध्या की गई। वहीं विद्याधाम मंदिर में भगवान की झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने देर रात तक प्रभु दर्शन किए। 56 भोग भी लगाए। भगवान का झूला भी झुलाया। आज विद्याधाम पर नंदोत्सव मनाया जा रहा है। हंसदास मठ पर कई झांकियां सजाई गई। विद्युत और पुष्प श्रृंगार किया गया, रात को जन्म आराती भी हुई। रामचरणदास महाराज और पवनदास महाराज का सान्निध्य मिला। आज भी झांकियां मंदिर में दर्शनार्थ है। वहीं श्री महाप्रचंड हनुमान मंदिर माली मोहल्ला में कल झांकी सजाई गई। भगवान का बाल स्वरूप श्रृंगार किया गया। रात्रि को श्रद्धालु शामिल हुए। पारसी मोहल्ला छावनी के मुरली मनोहर मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, रामेश्वर महादेव मंदिर, बडे बालाजी मंदिर मेें भी कल आयोजन किए गए। रात को आरती कर प्रसादी का वितरण भी हुआ।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें