शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

धूप दशमी पर आज जिनालयों में मंडल विधान

मंदिरों में धूप देने पहुंच रहे हैं जैन समाजजनों को हो रहे हैं झांकी के दर्शन शाम को रोशनी भी देखेंगे श्रद्धालु

दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व पर आज सुबह से दिगम्बर जैन समाजजन जिनालय पहुंचकर वहां धूप दे रहे है। हर जैन समाजजन परिवार के साथ पहुंचने की कोशिश कर ज्यादा से ज्यादा मंदिरों में जाकर धूप देने की कोशिश करते नजर आए। घर के समीप के कुछ किलोमीटर के मंदिरों में पहुंचकर धूप देने की कोशिश की गई। आज पर्युषण पर्व की दशमी पर धूप खमाने का अपना महत्व है। सारे जिनालय धूप की खुशबू से महक रहे है। मंदिरों में मंडल भी चावल की चूरी से बनाए गए है, झांकियां भी सजाई गई है। सभी जिनालयों पर विद्युत सज्जा भी की गई है। विनय बाकलीवाल, संजय बाकलीवाल ने बताया कि दिगम्बर जैन समाज के करीब 140 जिनालयों पर जैन संस्कृति एवं धर्म पर आधारित मंडल विधान की आकर्षक रचना निर्मित की गई है। सभी जिनालयों की बहुमूल्य वस्तुओं, कृतियों को दर्शनार्थ रखा गया है। भगवान शीतलनाथजी का आज विशेष पूजन अर्चन किया और भगवान से दशमी पर आशीर्वाद भी लिया। शाम को मंदिरों में सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें