सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

माहेश्वरी कुटुम्ब कराएगा तीन दिवसीय गरबा रास महोत्सव

प्रतिभागियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

इस वर्ष भी संस्था माहेश्वरी कुटुम्ब के शारदा प्रकाश अजमेरा तीन दिवसीय गरबा रास महोत्सव का आयोजन 13 से 15 अक्टूबर स्कीम नं. 71 स्थित ब्लू लोटस गार्डन में कराने जा रहे हैं। इसके लिए पंजीयन किए जा रहे हैं, 700 पंजीयन भी हो चुके हैं। माता रानी की आराधना में 10 वर्ष के बच्चों से लेकर युवती और महिलाएं भी गरबा की प्रस्तुति देंगे। 9 अक्टूबर से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अहमदाबाद की इवेंट कम्पनी को जिम्मेदारी दी गई है। इस आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन भी किया गया। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक में प्रकाश शारदा अजमेरा, नीलू मालपानी, सुमन सोनी, पायल लाठी, राखी अजमेरा, ज्योति भारानी, स्वाति तापडिया, सपना मालू, प्रियंका भल्लिका, पायल मालपानी, वर्षा पोरवाल, कविता अजमेरा, विनिता माहेश्वरी, वृंदा बाहेती, मंजू जाजू अन्य मातृशक्तियां भी मौजूद थी। संचालन माधुरी सोमानी करेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें