माहेश्वरी कुटुम्ब द्वारा गरबा प्रशिक्षण का आयोजन तीन दिनों तक 13 से 15 अक्टूबर ब्लू लोटर गार्डन स्कीम नं. 71 में किया जाएगा। प्रकाश शारदा अजमेरा ने बताया कि इस आयोजन को लेकर महिलाओं के रजिस्ट्रेशन कराए थे, 700 रजिस्ट्रेशन वाली मातृशक्तियों को माता की आराधना के लिए लयबंद गरबा प्रशिक्षण शैल अजमेरा द्वारा श्रीजी वाटिका में तीन दिनों तक दिया जा रहा है। इसके लिए प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं और गरबा थीम पर म्यूजिक भी मिल रहा है। तीनों दिनों गरबा रास में अलग- अलग थीम और अलग-अलग ड्रेस पर मातृशक्तियां माताजी की आराधना में प्रस्तुतियां देगी। प्रकाश शारदा अजमेरा ने बताया कि आज करीब 700 मातृशक्तियों और जिम्मेदारों के लिए भोज का आयोजन मोहन वीला स्कीम नं. 71 में किया गया है। इस गरबा रास में माहेश्वरी समाजजन खासतौर से मातृशक्तियां, युवतियां इस वर्ष भी माँ की आराधना में दी जाने वाली गरबा प्रस्तुतियों को देखने पहुंचेंगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






