माहेश्वरी कुटुम्ब के प्रकाश शारदा अजमेरा ने बताया कि 13 से 15 अक्टूबर तक स्कीम नं. 71 स्थित ब्लू लोटन गार्डन पर गरबा महारास का आयोजन किया जाना है और इसके पहले 4 दिनों तक रजिस्ट्रेशन करवाकर गरबा करने वालों का प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है। इस आयोजन को लेकर आज पहला निमंत्रण चिंता हरण गणेश मंदिर, खड़े गणेश मंदिर और जूनी इंदौर के प्राचीन गणेश मंदिरों में दिया गया। भगवान गणेशजी को भोग लगाकर आरती भी की गई, माता रिद्धि- सिद्धि और परिवार के साथ आने का निमंत्रण दिया गया। मंदिर निमंत्रण के बाद मौजूद माहेश्वरी समाजजन होटल पहुंचे, जहां सुबह के नाश्ते के दौरान पेटपूजा की गई। इस दौरान प्रकाश शारदा अजमेरा, अशोक ईनानी, रजत लड्ढा, पुष्प गीता माहेश्वरी, प्रकाश माहेश्वरी, गोपाल राठी, संतोष साबू, मधुसूदन भलिका, गौरव दरक, रूपेश भूतड़ा, अनिल मंत्री, अभय डागा, गोविन्द बियाणी, प्रदीप जाखेटिया, कैलाश जाजू, श्रीमोहन नीता सोमानी, मनोज किरण छापरवाल, बृजकिशोर बांगड़, अनिल लड्ढा, अंचित्य बलदवा, मयंक मूंदड़ा, गोविंद मारू, प्रवीण अजमेरा, डॉ. नीलेश माहेश्वरी, भगवती काबरा, अशोक मंजू जाजू सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






