माहेश्वरी समाज संयोगितागंज ने दो दिवसीय नृसिंहगढ़ यात्रा का आयोजन समाजजनों के लिए किया। समाजजनों ने नृसिंहगढ़ में शंका श्याम मंदिर, कोटरा माता, हनुमान गढ़ी, जल मंदिर एवं बड़ा महादेव के दर्शन किए। चिड़ीखो पॉइंट पर हरियाली से घिरी पहाड़ियों और विशाल जलाशय का मनोहारी दृश्य तथा रिमझिम बारिश ने आनंदित कर दिया। कार्यक्रम में संजय चंडक, सौरभ राठी, अश्विन लखोटिया, पंकज-राखी काबरा, गोविंद-रेखा गिलड़ा, कैलाश-किरण लखोटिया, अशोक-बिंदु हेड़ा, देवेंद्र-अंजू मूंदड़ा, सुमित तापड़िया, रामजस जेथलिया, दीपक भूतड़ा, प्रवीण लद्धड़, विजय मोदानी अर्चना भूतड़ा, आदित्य नवाल, विकास असावा, अनुज हेड़ा की भूमिका आयोजन में प्रमुख रही।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






