माहेश्वरी कुटुंब परिवार से जुड़े शारदा प्रकाश अजमेरा ने बताया कि 9 अगस्त रविवार को सावन मास में निकलने वाली कावड़ यात्रा इस बार स्कीम नं. 71 के परस्पर गार्डन से सुबह 9 बजे निकाली जाएगी। अजमेरा दम्पति ने कहा कि इस बार 2 हजार माहेश्वरी समाजजनों के शामिल होने की संभावना है। इस यात्रा में उज्जैन से ढोल-नगाड़े आएंगे, झांकियां और डीजे की टीम भी शामिल होगी। मातृशक्तियों को साड़ियों का वितरण किया जा रहा है, जिससे एक जैसी साड़ियों में मातृशक्तियां शामिल हो। यह कावड़ यात्रा शिव मंदिर गुमाश्ता नगर पहुंचेगी, जहां भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर लगातार बैठक के दौर चल रहे हैं, तैयारियां की जा रही है।
महावीर बाग, एरोड्रम रोड पर साध्वी सुभद्राश्रीजी म.सा. के चातुर्मास प्रवचन प्रतिदिन प्रातः 9.15 से 10.15 तक हो रहे है। जैन समाजजन भी पहुंच रहे है। सतीश हुंडिया, डूंगरचंद हुंडिया, राजेन्द्र गांधी, हेमन्त मालू, आशा कोठारी,मालती चौपड़ा कविता गोलेछा मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






