शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

माहेश्वरी कुटुम्ब की कावड़ यात्रा में झांकियां और डमरू बैण्ड

बैठक में लिए गए कई निर्णय

पश्चिमी मप्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के साथ माहेश्वरी कुटुम्ब की कावड़ यात्रा रविवार 9 अगस्त को सुबह 9 बजे से रिंग रोड स्थित परस्पर गार्डन परिसर से निकलने वाली ‘जय महेश कावड़ यात्रा’ में इस बार अनेक आकर्षण शामिल होंगे। यात्रा में देश की 7 प्रमुख नदियों के जल के साथ ही 7 झांकियां और लगभग ढाई हजार श्रद्धालु बोल बम और जय शिव का उद्घोष करते हुए शामिल होंगे। वहीं महाकाल का भस्म रमैया डमरू बैंड भी शामिल रहेगा। नवलखा कार्यालय पर बैठक में यात्रा को अंतिम रूप दिया गया। शारदा- प्रकाश अजमेरा, महेश मूंगड, अशोक इनानी, मनोज छापरवाल, पुष्प माहेश्वरी, अजय झंवर (सेंधवा), दिलीप लोया (उज्जैन), मधुसूदन भलिका, रुपेश भूतड़ा, राजेश मूंगड, सुरेश हेडा, श्रीमोहन सोमानी, गोपाल राठी एवं माहेश्वरी समाज के प्रमुख संगठनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह निर्णय भी लिया गया कि यात्रा में शामिल सभी मातृशक्ति पीताम्बर एवं पुरुष भगवा धोती-कुर्ता या कुर्ता-पायजामा के परिधान में शामिल होंगे। यात्रा परस्पर गार्डन से प्रारम्भ होकर मेन रोड, फूटी कोठी चौराहा, रणजीत हनुमान, नाकोडा से गुमाश्ता नगर स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी जहाँ शहर के गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में समाज में एकता और सदभाव के लिए प्रार्थना भी की जाएगी। यात्रा में भगवान उमा महेश एवं भगवान भोलेनाथ और माँ पार्वती के चमत्कारों पर आधारित 7 झांकियां भी शामिल रहेगी। यात्रा के पहले कावड़ यात्री अपने कावड़ में पवित्र जल भरेंगे जिनका पूजन भी होगा, 2 हजार भक्तों का पंजीयन हो चुका है, 51 सदस्यीय अखाड़ा भी रहेगा। उक्त पूर्ण जानकारी प्रकाश-शारदा अजमेरा ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें