लश्करी मंदिर के वीरेन्द्र बड़जात्या ने बताया कि मंडल विधान बनाया गया, जिसमें सोलह कारण भावना को 16 सीढ़ियों के द्वारा तथा दश लक्षण 10 गोले, रत्नत्रय को 3 ध्वज, चौबीस भगवान को 24 कमल के फूल एवं मोक्ष सिद्ध शिला को अर्द्ध चन्द्र एवं स्वस्तिक के द्वारा दर्शाया गया है। संजय पापड़ीवाल, देवेन्द्र पटौदी तथा सचिन सराफ ने अपनी कला चावल की चूरी से दर्शाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






