सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

खजराना गणेश मंदिर की दानपेटी की गिनती अंतिम दौर में

खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां लगातार खोली जा रही है। अभी भी कुछ दान पेटियों में श्रद्धालुओं की धनराशि की गिनती अभी बाकी है। इस बार ऐसा माना जा…

खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां लगातार खोली जा रही है। अभी भी कुछ दान पेटियों में श्रद्धालुओं की धनराशि की गिनती अभी बाकी है। इस बार ऐसा माना जा रहा है कि सभी दान पेटियां खुलने के बाद राशि 2 करोड़ के ऊपर जा सकती है। पिछले साल 1 करोड़ 35 लाख रु. का चढ़ावा प्राप्त हुआ था। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में राम मंदिर में हुई चंदा चोरी मामले के बाद खजराना गणेश मंदिर में दान पात्र की गिनती के दौरान सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दो से बढ़ाकर सुरक्षा गार्डों की संख्या भी पांच कर दी गई है और सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा गिनती में बैठे कर्मचारियों की चैकिंग भी सख्त कर दी गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें