खजराना गणेश मंदिर में 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। जिसके तहत भीतर से लेकर बाहर तक आकर्षक लाइटिंग लगाने का काम भी शुरू हो गया है। इसके अलावा अन्य सजावटी कार्य भी आने वाले दिनों में जल्द शुरू होंगे। इसके अलावा निर्माण कार्य में पहले चरण में मुख्य मंदिर का कायाकल्प के साथ दर्शन व्यवस्था में भी बड़ा सुधार किया जा रहा है। वहीं मंदिर परिसर में प्रसादी दुकान के पीछे खाली पड़ी लंबी – चौड़ी जगह में जी प्लस 2 तीन मंजिला आधुनिक सुविधा केंद्र का जल्द निर्माण कार्य भी शुरू करने की तैयारी है।
वीआईपी दर्शन व्यवस्था में भी दिखेगा
इस बार बड़ा सुधार—यही नहीं इसके अलावा खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इस बार वीआईपी दर्शन व्यवस्था में भी बड़ा सुधार किया है। जिसके तहत मुख्य हाल के सामने चार स्टेप में बनी रैलिंग की जगह यहां पक्की स्टेप की व्यवस्था की है। यही नहीं पर्याप्त चौड़ाई और लंबाई में नवीन स्टेप तैयार कर दर्शन व्यवस्था में बड़ा सुधार किया जा रहा है। इसके अलावा भविष्य में यहां बनने वाले फैसिलिटी सेंटर में छोटे बच्चों को खेलने की सुविधा के लिए किड्स जोन के साथ बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को मोबाइल और सामान रखने की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा यहां एक अलग से एकांत स्थान पर महिलाएं अपने छोटे बच्चों को फीडिंग भी करवा सकेगी। इसके आलावा मंदिर प्रबंधन समिति की फैसलिटी सेंटर को इस तरह से तैयार करने की प्लानिंग है कि जिससे इस नवीन सुविधा केंद्र में दर्शनार्थियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा में आसानी से मिल सकें।
बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधा एक साथ-
मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट के मुताबिक प्रसादी दुकान के पीछे खुली भूमि पर आने वाले दिनों में बेहद जल्द अत्यधिक जी प्लस टू नवीन सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। जहां बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को एक छत के नीचे कई सुविधाएं एक साथ मिलेंगी। इस केंद्र में बच्चों के लिए किड्स जोन के अलावा भक्तों के मोबाईल जमा करने के लिए व्यवस्था, सामान रखने की दुविधा सहित अन्य व्यवस्था एक केंद्र में करने की तैयारी शुरू हो गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






