शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

केशरी वाटिका में 9 दिनों तक नवकार की आराधना होगी

केशरी वाटिका में विराजित आचार्य नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. की निश्रा में आयोजित धर्मसभा में बुधवार को नवकार महामंत्र की महिमा, संस्कारों के महत्व, समय के सदुपयोग एवं आत्मपरिवर्तन पर प्रेरणादायी प्रवचन…

केशरी वाटिका में विराजित आचार्य नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. की निश्रा में आयोजित धर्मसभा में बुधवार को नवकार महामंत्र की महिमा, संस्कारों के महत्व, समय के सदुपयोग एवं आत्मपरिवर्तन पर प्रेरणादायी प्रवचन हुए। धर्मसभा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। गुरुदेव ने नवकार महामंत्र की विशेष आराधना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आगामी नौ दिनों तक नवकार महामंत्र के 68 अक्षरों से संबंधित 68 तीर्थों की भावयात्रा कराई जाएगी। ‘अडसठ अक्षर, एणा जाणो अडसठ तीरथ’ के भाव के साथ प्रतिदिन नवकार के एक-एक पद पर चिंतन, मनन एवं भावयात्रा होगी। धर्मसभा में चोला में बैठे 54 तपस्वियों का उपवास, गुरुराज द्विशताब्दी तप में 36 भाई-बहनों की आराधना तथा विभिन्न तपस्वियों की तपश्चर्या जारी रही। चंदनबाला जितेंद्र बडेरा के 31 उपवास, जयंतीलाल वेद के 22 उपवास, साध्वीवर्या बालसाध्वी राजर्षिलताश्रीजी के 21 उपवास एवं पूर्वी मुथा के 18 उपवास सहित विभिन्न तप के अभी तक 100 से ज्यादा तपस्वी की आराधनाएं चल रही हैं। राजेश जैन युवा, महेन्द्र बागवाला, नीरज सुराणा, धनराज संघवी, हिम्मत संघवी, महेशजी पीपाड़ा, हीरालाल बाफना, मुकेश नाकोडा ने अपनी भूमिका निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें