शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

कावड़ यात्रा को लेकर माहेश्वरी समाजजनों ने की बैठक

आज से एक- दूसरे को फोन लगाने की जिम्मेदारी दी

इंदौर (सिटी

माहेश्वरी समाज से जुड़ी कुटुम्ब संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शारदा प्रकाश अजमेरा ने बताया कि इस बार कावड़ यात्रा माहेश्वरी समाज की प्रादेशिक सभा के साथ मिलकर 9 अगस्त की सुबह 8.30 बजे से परम्पर गार्डन स्कीम नं. 71 से निकाली जाएगी। प्रकाश अजमेरा और अशोक इनानी ने बताया कि इस परम्परागत बड़ी यात्रा को लेकर कल बड़ी बैठक स्कीम नं. 71 के गार्डन में आयोजित की गई। बड़ी संख्या में मातृशक्तियां भी इस बैठक में मौजूद रही। यात्रा को लेकर दो दर्जन से अधिक माहेश्वरी समाजजनों के उद्बोधन भी हुए। यह तय हुआ कि आज और कल शनिवार को दो दिनों तक जिम्मेदार माहेश्वरी समाजजन कम से कम 25- 25 फोन लगाएंगे और जो भी कावड़ उठाना चाहते हैं वे रजिस्ट्रेशन करा लें। संस्था की ओर से साड़ी का वितरण भी किया जा रहा है। आज और कल दोनों दिन फिर बैठक का आयोजन किया गया है। कावड़ यात्रा के स्वगत के लिए कई मंच भी लगेंगे। कल बैठक के बाद सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें