मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

कसेरा बाजार के विद्यार्थियों को दिखाई अंतरिक्ष यात्रा

श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल परिसर के बड़े हॉल में तीन दिवसीय प्लानेटेरियम द्वारा डोम 3-डी व्यू में स्पेस जर्नी याने अंतरिक्ष यात्रा करवाई गई। ग्रह की खोज, पृथ्वी…

श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल परिसर के बड़े हॉल में तीन दिवसीय प्लानेटेरियम द्वारा डोम 3-डी व्यू में स्पेस जर्नी याने अंतरिक्ष यात्रा करवाई गई। ग्रह की खोज, पृथ्वी का निर्माण और विकास अलौकिक पृथ्वी, आकाश गंगा के रूप, विचित्र चन्द्रमा, ब्लेक होल सहित अन्य इस डोम के अन्दर वीडियो के माध्यम से दिखाए गए। विद्यार्थियों को यह नया अनुभव रास आया। स्कूल के करीब 2 हजार विद्यार्थियों ने इन तीन दिनों में अंतरिक्ष और चन्द्रमा सहित अन्य ग्रहों को भी देखा। इस दौरान जिस कक्षाओं के विद्यार्थी इस डोम में गए उनके साथ उनके अध्यापक भी थे, वहीं अध्यापकों के लिए अलग शो का आयोजन भी किया गया। उक्त जानकारी प्राचार्य वर्षा झंवर, उपप्राचार्य नेहा श्रीधर ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें