नगर निगम के द्वारा कनाडिया रोड से लेकर खजराना गणेश मंदिर तक लिंक रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत विज्ञापन लगाने की अनुमति के आधार पर शहर के 22 चौराहों पर नए ट्रैफिक सिग्नल लगाने का फैसला लिया गया है।
यह फैसला कल महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में महापौर सभाकक्ष में मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिया गया। बैठक में इंदौर शहर को स्वच्छता के साथ-साथ पीपीपी मॉडल पर किये जाने वाले कार्यो के संबंध में निर्णय लिये गये है। रणजीत हनुमान मार्ग पर स्थित ब्रह्मलीन श्री लक्ष्मणसिंह गौड उद्यान परिसर में इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल के निर्माण उपरान्त पी.पी.पी. मोड पर संचालन- संधारण के संबंध में निर्णय लिया गया, अवैध कालोनियों में स्थित निजी संपत्तियों के पूर्ण स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध होने पर अधिभोगी/अधिवासी के आधार पर सम्पत्तिकर खाता खोला जाएगा। बैठक में संपतियों के नामातंरण प्रक्रिया के सरलीकरण एवं सुलभ बनाने हेतु एसओ पी तैयार करने की स्वीकृति दी गई, साथ ही शासकीय भूमि पर अतिक्रमण अथवा शासकीय भूमि का संपतिकर जमा नही करने पर भी बैठक में निर्णय लिया गया। देवगुराड़िया में पीपीपी आधार पर 60 टीपीडी नारियल निपटान अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए एजेंसी का चयन की स्वीकृति, डोमेस्टिक बायो मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल के लिये निगम स्वंय कार्य करेगा। ग्रीष्मकाल में नागरिको को स्वच्छ व सुलभ जल प्राप्त हो इसके लिये सम्पवेल पर क्लोनिरेटर व अन्य संयंत्र लगाये जावेगे। राजकुमार ब्रिज के पास प्लेटफार्म क्रमांक 5 व 6 के सामने स्थित चंद्रयान प्रतिकृति निर्माण संबंधी कार्य के शेष कार्य को पूर्ण करने एवं सौंदर्यीकरण व संधारण हेतु एच.डी. वायर प्रा.लि. को अधिकृत किया गया। मेसर्स जयदीप इस्पात एण्ड एलॉयज प्रा.लि. द्वारा सी.एस.आर. के अन्तर्गत पलासिया चौराहा को गोद लेकर आय लव इंदौर के साथ ही अखण्ड भारत थीम आधारित स्मारक स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सुभाष नगर तथा वल्लभ नगर मार्केट पर निगम नया मार्केट बनाने के लिये कार्यवाही करेगा। निगम में कार्यरत मस्टर श्रमिको को कलेक्टर जिला इंदौर के निर्धारित नवीन दर से पारिश्रमिक दिये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। श्री गणेश उत्सव समारोह के तहत प्रति वर्षानुसार अनंत चौदस पर निगम चल समारोह में अपनी झांकी निकालेगा। श्री गणेश उत्सव के लिये अंशदान भी स्वीकृत किया गया। साथ ही बैठक में कनाडिया रोड से खजराना मंदिर तक लिंक रोड निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की गई। फूटी कोठी फ्लाय ओवर ब्रिज के नीचे उपलब्ध रिक्त भूमि पर स्मार्ट हब का पीपीपी मॉडल पर विकास व संचालन एवं संधारण की स्वीकृति, शहर में 70 नवीन गेन्ट्रियों का निर्माण कर 10 वर्षो के लिए विज्ञापन के अधिकार ऑनलाईन निविदा आमंत्रित की जाएगी। स्मार्ट सिटी द्वारा आई टी एम एस अंतर्गत विज्ञापन के आधार पी पी पी मोड पर चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने की अनुमति दी गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






