अग्रवाल समाज पूर्व क्षेत्र के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार 10 अक्टूबर को नंदानगर मेन रोड स्थित सांईनाथ मंदिर से निकलने वाली कलश यात्रा की व्यापक तैयारियां चल रही हैं। मालवा मिल अग्रवाल पंचायत भवन पर बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में पूर्वी क्षेत्र की 70 से अधिक कॉलोनियों के समाज बंधुओं ने शामिल होकर यात्रा की भव्यता, महालक्ष्मी की पालकी, सांस्कृतिक संध्या एवं महिलाओं तथा बच्चों के लिए होने वाली स्पर्धाओं को अंतिम रूप दिया। बठक में पी.डी. अग्रवाल कांट्रेक्टर, संयोजक गणेश गोयल, अजय गोयल, गोविंद गर्ग भमोरी, नरेश मित्तल, विजय मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल, गोविन्द मंगल, प्रमोद गर्ग, अजय मित्तल, सोनू अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, नितेश बंसल, केके गोयल, मोहन अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, विनोद बंसल, मनोहर अग्रवाल, संजय पटाखा वाले, विजित अग्रवाल, नरेश मित्तल सहित अन्य ने अपने-अपने विचार प्रकट किए और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील भी की। ्
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






