जैन इंजीनियर्स सोसायटी एवं यंग जेस इंदौर चैप्टर द्वारा धार रोड स्थित फर्नीचर निर्माता इकाई ‘बॉनटोन टेक्नोमेक’ में औद्योगिक भ्रमण किया। 150 से अधिक सदस्यों, युवाओं और महिलाओं ने सपरिवार सहभागिता कर फर्नीचर निर्माण से जुड़ी अत्याधुनिक इंजीनियरिंग, ऑटोमेशन और उत्पादन प्रक्रियाओं को करीब से समझा। धर्मेन्द्र अर्चना जैन, जितेन्द्र मोनिका जैन, राजकुमार जैन, संजय निकिता जैन, मोनिका जैन, अर्चना जैन, निकिता जैन, मोनीष जैन, मनीष जैन, राजेन्द्रसिंह जैन, विनोद बाफना मौजूद थे। गिरीश चौबे,यादवेंद्र शेल्के, नरेन्द्र शर्मा ने तकनीकी जानकारियां साझा की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






