शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

जय महेश कावड़ यात्रा की तैयारी शुरू

संस्था माहेश्वरी कुटुम्ब की मेजबानी में रविवार 9 अगस्त को सुबह 9 बजे रिंग रोड स्थित परस्पर गार्डन परिसर से ‘जय महेश कावड़ यात्रा’ का आयोजन होगा जिसमें नर्मदा, क्षिप्रा,…

संस्था माहेश्वरी कुटुम्ब की मेजबानी में रविवार 9 अगस्त को सुबह 9 बजे रिंग रोड स्थित परस्पर गार्डन परिसर से ‘जय महेश कावड़ यात्रा’ का आयोजन होगा जिसमें नर्मदा, क्षिप्रा, गंगा, यमुना, कालीसिंध, चम्बल सहित सप्त नदियों का पवित्र जल कावड़ में भरकर गुमास्ता नगर स्थित शिव मंदिर पर भगवान शिव का महाभिषेक किया जाएगा। माहेश्वरी कुटुम्ब के प्रमुख शारदा-प्रकाश अजमेरा ने बताया कि कावड़ यात्रा का यह परम्परागत आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। अब तक 2 हजार बंधुओं के पंजीयन हो चुके हैं। कावड़ यात्रा में शामिल महिलाएं पीताम्बर एवं पुरुष भगवा परिधान में शामिल होंगे। यात्रा के साथ 51 सदस्यों का अखाड़ा और 4 झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी जिनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं समाज की अन्य कुरीतियों के उन्मूलन का सन्देश दिया जाएगा। यात्रा में 2 बड़े हाथी भी गंगाजली लेकर शामिल होंगे। यात्रा परस्पर गार्डन से प्रारम्भ होकर मेनरोड, फूटी कोठी चौराहा, रणजीत हनुमान, नाकोडा से गुमाश्ता नगर स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी। बडी संख्या में माहेश्वरी समाजजनों को इस आयोजन से जोड़ा जा रहा है और निमंत्रित भी किया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें