पुलक महिला मंच की 100 से अधिक महिलाओं के जत्थे मांडव पहुंचकर जहाज महल और अन्य ऐतिहासिक धरोहरों को निहारने का आनंद लिया। जैन मातृशक्तियों ने कागदीपुरा तीर्थ क्षेत्र पहुँचकर सभी ने पूजा-अर्चना व भक्ति कर प्रभु आराधना की। जत्था मानतुंग गिरि अतिशय क्षेत्र भी पहुंचा वहां भी दर्शन किए गए। मीना झांझरी, अनामिका बाकलीवाल, आशा सोनी, प्रीति गाँधी, नेंसी झांझरी, प्रतिभा जैन, उषा डोसी, मधु जैन, सुनीता अजमेरा, सपना गोधा, मीरा जैन, अंशु पाटनी, अनुबाला जैन, सुनीता अजमेरा, विनय चेतना छाबड़ा मौजूद थी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






