मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

जैन संत से आशीर्वाद लिया

आचार्य सिद्धान्त सागर म.सा. का मंगल प्रवेश कल राजेन्द्र नगर में हुआ, वहां धर्मसभा भी हुई थी। चातुर्मास का अवसर संत की स्वीकृति के बाद सुदामा नगर जैन समाज को…

आचार्य सिद्धान्त सागर म.सा. का मंगल प्रवेश कल राजेन्द्र नगर में हुआ, वहां धर्मसभा भी हुई थी। चातुर्मास का अवसर संत की स्वीकृति के बाद सुदामा नगर जैन समाज को मिला है उसी के बाद जैन समाजजनों ने सुदामा नगर के जैन समाज पदाधिकारियों और जैन समाज को बधाई दी कि आचार्य का चातुर्मास सुदामा नगर में हो रहा है। कमल जैन रावका, महेन्द्र जैन निगोत्या, वैभव कासलीवाल, सुरेश सेठी, शिरिष जैन सहित अन्य ने आचार्य से आशीर्वाद भी लिया और सुदामा नगर समाजजनों को बधाई भी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें