जैन समाज से जुड़े 75 सदस्य श्री नंदीमित्र सुकुमार मंडल के सदस्य मुक्तागिरि, चिखलधारा, भातकुली यात्रा के लिये शुक्रवार रात्रि बस से रवाना हुए। स्कूल से यह यात्रा शुरू हुई तो सभी को माला, झोला और अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दी गई। प्रकाश बड़जात्या, देवेंद्र सेठी, सुनील शाह, नेमीचंद लुहाड़िया, दिलीप डोसी, मनोज गोधा, सुरेश जैन आदि मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






