सकल दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में दलाल बाग में राष्ट्र संत सुधासागर म.सा. के प्रेरक आशीवर्चन सुनने रोज जैन समाजजन पहुंच रहे है। कल रविवार को बड़ी संख्या में प्रवचन के लिए आस्था की दरकार दिखाई दी। मातृशक्तियां भी पहुंची। नवीन-शिवानी गोधा, प्रिंसपाल टोंग्या, हर्ष-तृप्ति जैन, आकाश-दीपिका जैन, अशोक डोसी, विजय पाटौदी, अक्षय कासलीवाल, डॉ. शरद शास्त्री, सौरभ बडजात्या, विजय कासलीवाल, भूपेंद्र भोपाली, विजय जैन ने भी सभा की व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। प्रचार प्रमुख संजय पाटोदी ने उक्त जानकारी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






