शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

जैन समाज की सामूहिक क्षमावाणी कांच मंदिर पर कराने की जुगत

जैन समाज में चातुर्मास का आयोजन अलग- अलग स्थानों पर संतों की मौजूदगी में चल रहा है। श्वेताम्बर और दिगम्बर जैन समाजजन संतों के प्रवचन का धार्मिक लाभ ले रहे…

जैन समाज में चातुर्मास का आयोजन अलग- अलग स्थानों पर संतों की मौजूदगी में चल रहा है। श्वेताम्बर और दिगम्बर जैन समाजजन संतों के प्रवचन का धार्मिक लाभ ले रहे हैं। इधर अब पर्युषण पर्व की शुरूआत करीब है। श्वेताम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व 8 सितम्बर से शुरू हो रहे हैं, जो 15 सितम्बर तक चलेंगे और क्षमावाणी का दौर भी होगा। श्वेताम्बर जैन समाज के पर्युषण के बाद दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व शुरू होंगे। बताया जा रहा है कि एक राजनेता के माध्यम से श्वेताम्बर और दिगम्बर जैन समाज के बड़े समाजसेवियों के प्रयास शुरू हो रहे हैं कि इस बार दिगम्बर और श्वेताम्बर जैन समाज की क्षमावाणी बड़े रूप में एक साथ कांच मंदिर क्षेत्र में कराई जा सके, जिसमें दोनों समाज की एकता संगठित हो सके। सूत्रों का यह भी कहना है कि यहां तक बात हुई है कि एक बड़ा मंच सांझा किया जाए, जिस पर श्वेताम्बर और दिगम्बर जैन समाज के संत भी मंच से आशीर्वाद दे सकें। अब देखना होगा कि यह सामूहिक क्षमावाणी होती है या प्रयास कर रहे राजनेता सफलता तक आयोजन को नहीं पहुंचा पाते हैं क्योंकि श्वेताम्बर जैन समाजजनों का कहना है कि पर्युषण पर्व समाप्त होने के बाद 9 दिनों तक क्षमावाणी के लिए रूकना संभव नहीं है वह बात अलग है कि क्षमावाणी के दौर श्वेताम्बर जैन समाज के हो जाए और उसके बाद दिगम्बर जैन समाज की क्षमावाणी में संयुक्त आयोजन किया जाए। इस आधार पर प्रयास भी किए जा रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें