शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

जैन कालोनी में चल रहे प्रवचन में पहुंचे श्रद्धालु

नेमी नगर जैन कालोनी में आचार्य सुनील सागर म.सा. के कल रविवार को सार्थक प्रवचन सुनने के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। संत ने कहा कि तीर्थो की रक्षा…

नेमी नगर जैन कालोनी में आचार्य सुनील सागर म.सा. के कल रविवार को सार्थक प्रवचन सुनने के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। संत ने कहा कि तीर्थो की रक्षा करने के लिए बहुत बड़ा जमीर चाहिए। नए-नए तीर्थ – मंदिर बने इनकी भी जरूरत है किंतु हमें हमारे पुराने तीर्थो – मंदिरों का भी ख्याल रखना होगा। चातुर्मास में एकत्रित राशि का चौथाई भाग तीर्थ रक्षा हेतु सुरक्षित रखना होगा। गिरनार जी के संदर्भ में आपने कहा कि भगवान हमारे, मूर्तियां हमारी, चरण हमारे भगवानों के हैं और अधिकार जताने वाले कोई और है। आज आवश्यकता है निकलंक जैसे धर्म के लिए प्राण न्योछावर करने वालों की। इंद्रकुमार-वीणा सेठी, मनीष-सपना गोधा, नवीन गोधा, सुनील-कल्पना जैन, सुरेन्द्र बाकलीवाल, सुयश बाकलीवाल, शरद जैन, राजेश बज, प्रवीण पाटनी, सौरभ पाटोदी, हंसमुख गांधी, विमल झांझरी, सतीश जैन, कैलाश लुहाडिया, डॉ. गिरीश पाटोदी सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें