एयरपोर्ट रोड स्थित श्री केसरी वाटिका में चल रहे चातुर्मास के अंतर्गत जैनाचार्य विजय नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. की निश्रा में धर्मसभा में डॉ. सिद्धरत्न विजय म.सा. ने प्रवचन दिए। बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। धार श्रीसंघ के लगभग 150 सदस्य गुरुदेव के दर्शनार्थ केसरी वाटिका पहुंचे। मनसुख पोरवाल, विमल बंबोरिया, श्रेणिक मेहता, राकेश श्रीश्रीमाल, सुरेश जैन उपस्थित रहे। मुक्ति कपिल बरड़िया जैन, बुलबुल अंकित मेहता ने 17-17 उपवास की तपस्या चल रही है, 25 सितम्बर से 9 अक्टूबर तक बहुमान के लाभार्थी राकेश कांतिलाल बोहरा रहेंगे। उक्त जानकारी राजेश – प्रिया जैन युवा ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






