मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

जगन्नाथ रथयात्रा शुरू शाह ने की मंगला आरती

मोदी ने भेजा प्रसाद, पुरी में बारिश के बीच उमड़े लाखों भक्त

आज ओडिशा के जगन्नाथपुरी और गुजरात के अहमदाबाद सहित देश के कई इलाकों में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है। रथों में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा विराजमान हैं। अहमदाबाद में सुबह 4 बजे जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती हुई, जिसमें अमित शाह परिवार के साथ शामिल हुए। इसके बाद रथयात्रा शुरू हुई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोने की झाड़ू से सड़क साफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल की तरह इस साल भी मंदिर में विशेष प्रसाद भेजकर अपनी बरसों पुरानी परंपरा को निभाया है।

उधर ओडिशा के पुरी में सुबह 9 बजे भगवान को रथों पर विराजमान कराया गया। इसके बाद गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से रथ के आगे सफाई करेंगे। शाम 4 बजे श्रद्धालु तीनों रथों को खींचते हुए भगवानों को 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर के लिए रवाना करेंगे। यहां भारी बारिश के बावजूद लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें