‘जग जयवंत नवकार’ पुस्तक का विमोचन और ‘200 युगपुरुष का युगोत्सव’ का आगाज किया गया। वहीं चार दिवसीय संयम वंदन यात्रा का आयोजन भी किया जा रहा है। राजेश जैन युवा ने बताया कि इन्दौर में भी इस यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर विराजमान साधु-साध्वी भगवंतों के दर्शन-वंदन कर रहे है। वंदन यात्रा कल झाबुआ पहुंची थी और उसके बाद यह यात्रा इन्दौर पहुंची। आज इंदौर में नवकारसी, प्रवचन एवं दर्शन के पश्चात उज्जैन एवं महिदपुर सिटी पहुंचेगी। महिदपुर मंदसौर होते हुए नीमच पहुंचेगी, जहां चार रोड पर भोजन के बाद नागेश्वर तीर्थ में रात्रि दिवसीय संयम वंदन यात्रा का समापन होगा। इन्दौर (सिटी ब्लास्ट न.प्र.)। नरसिंह वाटिका एरोड्रम रोड पर चल रहे चातुर्मास में साध्वी महाप्रज्ञा म.सा. ने श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया और पद्मावती 16 शुक्रवारीय एकासना आराधना की विधि आराधकों को बताई। 1 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पार्श्व-पद्मावती एकासना आराधना की। इस अवसर 8 उपवास की साधना करने वाली ममता-कमलेश जैन का अभिनंदन संघ द्वारा किया गया। उक्त जानकारी प्रकाश जैन भटेवरा ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






