सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

सोशल मीडिया पर गरमाया व्यावसायिक गरबा का मुद्दा

धार में गोकुल रास महोत्सव से जुड़े कोरियोग्राफर प्रयास गोधा के पोस्टर पर बवाल, गोधा ने बताया साजिश, पुलिस जांच शुरू गोकुल रास गरबा महोत्सव के विवादित पोस्टर पर आक्रोश प्रतिनिधि नितिन राठौर

शारदीय नवरात्रि पर्व के आगमन के साथ ही धार जिले में गरबा आयोजनों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस वर्ष व्यावसायिक और शुल्क आधारित गरबा आयोजनों को लेकर स्थानीय नागरिकों और विभिन्न धार्मिक- सामाजिक संगठनों ने कड़ा रुख अपना लिया है। शहर की धर्मप्रेमी जनता इन व्यावसायिक आयोजनों के खिलाफ पूरी तरह से लामबंद हो चुकी है, और जिला प्रशासन से इन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। सर्व हिंदू समाज और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने सोशल मीडिया पर इस मांग को लेकर एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। संगठनों का स्पष्ट कहना है कि नवरात्रि मां शक्ति की भक्ति और उपासना का पावन पर्व है, जिसे किसी भी स्थिति में व्यावसायिक बाजार या

प्रशासन से लगाई नगर के नागरिकों ने प्रतिबंध की गुहार

मनोरंजन का साधन नहीं बनने दिया जाएगा, वही स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गरबा मूल रूप से मां शक्ति की आराधना का एक पवित्र और सांस्कृतिक माध्यम है, लेकिन कुछ आयोजकों द्वारा इसे पूरी तरह से व्यावसायिक स्वरूप दे दिया गया है। सोशल मिडिया के माध्यम से ध्यान दिलाया कि पिछले वर्ष भी डांडिया रास महोत्सव के आयोजन स्थल के बाहर दो गुटों में भारी विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी, जिससे सामाजिक सौहार्द पर असर पड़ा था।

इस तरह के आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था में चूक और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी को लेकर आम जनता में काफी नाराजगी है। सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो आगामी मंगलवार को सकल हिंदू समाज और विभिन्न सामाजिक

इस संबंध में जिला कलेक्टर और पुलिस प्रशासन को एक सामूहिक ज्ञापन सौंपेंगे। शहर में आयोजित होने वाले आगामी गोकुल रास गरबा महोत्सव को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। महोत्सव के कोरियोग्राफर प्रयास गोधा नाम से प्रचारित हो रहे एक पोस्टर में बहन- बेटियों को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। पोस्टर वायरल होते ही स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। लोगों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मामला तूल पकड़ते ही इस आयोजन से जुड़े कोरियोग्राफर प्रयास गोधा सामने आए हैं, उन्होंने वायरल हो रहे पोस्टर को पूरी तरह से फर्जी और एडिटेड करार दिया है। प्रयास गोधा का कहना है कि यह उनकी छवि को धूमिल करने और महोत्सव में व्यवधान डालने के लिए किसी शरारती तत्व द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश है। इस संबंध में कोरियोग्राफर प्रयास गोधा ने पुलिस प्रशासन को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आवेदन मिलने के बाद मामले की सत्यता और पोस्टर के मूल स्रोत का पता लगाने के लिए प्रयास गोधा को पूछताछ हेतु थाने बुलवाया गया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल करने वाले मूल अकाउंट्स की जांच कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें