मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

इस्कॉन मंदिर की मुख्य एवं बाल रथयात्रा निकलेगी

पहली इस रविवार को, तो दूसरी अगले रविवार को अलग-अलग स्थानों से आयोजित होगी

इस्कान मंदिर द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में युवा और समाजहित में संस्कार आधारित प्रकल्प चलाएंगे। इसी कडी में 26 जुलाई को बाल रथ यात्रा भी निकाली जाएगी। मुख्य रथयात्रा के लिए देश-विदेश से भी संत और श्रद्धालु आ रहे है। गौसेवा पर बडा फोकस किया जा रहा है। 26 जुलाई को बाल रथयात्रा इस्कान मंदिर क्षेत्र में निकाली जाएगी। इसके पहले मुख्य रथयात्रा 19 जुलाई को अन्नपूर्णा मदिर से दोपहर 1 बजे से निकाली जाएगी। यह रथयात्रा गोपाल मंदिर राजबाडा पर पूर्ण होगी। जहां भगवान जगन्नाथ की दिव्य कथा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। सर्वसाक्षी प्रभुजी के श्रीमुख से शाम 5 से 7 बजे तक भगवान जगन्नाथ की कथामृत वर्षा का सिलसिला एवं प्रसाद वितरण आयोजन जारी है जो आज शाम के बाद कल शाम तक जारी रहेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें