शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

कल इस्कान की रथयात्रा अन्नपूर्णा मंदिर से निकलेगी

51 फीट ऊंचे हाईड्रोलिक रथ की सजावट भी शुरू आज शाम मनुहार यात्रा

इस्कान मंदिर निपानिया की भगवान जगन्नाथ रथयात्रा स्वामी महामनदास के निर्देशन में कल 19 जुलाई को दोपहर 1 बजे से अन्नपूर्णा मंदिर से निकाली जाएगी। इस यात्रा की तैयारियां अंतिम दौर में है। अन्नपूर्णा मंदिर पर 51फीट ऊँचे हाईड्रोलिक रथ की सजावट का काम भी शुरू हो चुका है। श्रृंगार सामग्री एवं पोषाक वृंदावन से भी आई है। मनुहार यात्रा भी शाम को निकाली जा रही है। बाहर से भी कई संत और भक्त इन्दौर आकर कल की रथयात्रा में शामिल होंगे। रथयात्रा के दौरान यात्रा मार्ग की सफाई 8 स्वर्ण झाडुओं से होगी। 51 फीट ऊंचे रथ पर भगवान श्रीकृष्ण, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रह विराजित रहेंगे। कल शाम भी मनुहार यात्रा निकाली गई। संयोजक हरि अग्रवाल, किशोर गोयल, अशोक गोयल, भावेश दवे ने बताया कि 51 फीट ऊंचा रथ हाइड्रोलिक है और जहां तारों की अर्चन होगी वहां रथ को ऊपर नीचे किया जाएगा। यह यात्रा अन्नपूर्णा मंदिर से नरेन्द्र तिवारी मार्ग, रणजीत हनुमान मंदिर, महू नाका चौराहा, छत्रीपुरा, बियाबानी, मालगंज चौराहा से मल्हारगंज, टोरी कार्नर, गोराकुंड, खजूरी बाजार, राजबाड़ा होते हुए गोपाल मंदिर तक ले जाएँगे। इस दौरान मार्ग में 50 से अधिक स्वागत मंच एवं तोरण द्वार लगाकर भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा की जाएगी। कल शुक्रवार शाम इस्कॉन गुरुकुल के वेदपाठी पंडितों और अन्य भक्तों ने अन्नपूर्णा मंदिर से महूनाका चौराहा तक मनुहार यात्रा निकाली और हरेरामा हरेकृष्णा संकीर्तन करते हुए यात्रा मार्ग स्थित प्रतिष्ठानों और घरों को रथ यात्रा का न्योता दिया। आज शनिवार शाम 6 बजे महूनाका चौराहा से गोपाल मंदिर तक मनुहार यात्रा निकाली जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें