कॉलोनियों के 560 परिवारों को पीले चावल सहित दिया जाएगा। पालकी यात्रा के बाद अनेक रंगारंग स्पर्धाएं भी होंगी और विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएँगे। बैठक में उक्त निर्णय लिए गए। संस्था के संरक्षक अरविन्द बागड़ी एवं मनीष अग्रवाल मन्नू की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में पालकी यात्रा एवं भव्य ध्वज यात्रा का न्योता घर-घर देने तथा सभी समाज बंधुओं को पीले चावल सहित आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। दिलीप अग्रवाल पालदा, सतीश गोयल हरसूद, अनिल अग्रवाल वरुण विक्ट्री, शीतल तोडीवाला, पूजा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अनु अग्रवाल, शशि ऐरन, अंकुर अग्रवाल, मनीष सिंघल शुभ सिटी, दिलीप नरेडी, पंकज अग्रवाल दलिया, पवन गोयल मौजूद थे। उक्त जानकारी मनीष अग्रवाल मन्नू ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






