अहिल्या माता की पुण्यतिथि अवसर पर भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा आज शाम 5.30 बजे से अहिल्या स्मृति सदन गांधी भवन के पास राजवाड़ा पर व्याख्यान का आयोजन किया गया है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, उदयराजे होल्कर, महंत कृष्णदास संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में अशोक डागा, सुधीर देड़गे, ज्योति तोमर, उदयराजे होल्कर सहित अन्य मौजूद रहेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






