सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

बंद मकान से मिली 5.50 लाख रुपये की अवैध शराब

मुखबिर से सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम बसंदरा वृत्त सांवेर में एक मकान की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 792 बल्क लीटर…

मुखबिर से सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम बसंदरा वृत्त सांवेर में एक मकान की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 792 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। बरामद मदिरा की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरामद मदिरा मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए रखी गई थी। उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी, पवन टीकेकर, निधि शर्मा के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक जया मुजाल्दे, जयेश वास्केल तथा आबकारी अमले द्वारा की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें