सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

महाराजा आज शाम देंगे आशीर्वाद तो महालक्ष्मी देंगी बरकती सिक्के

पूर्व क्षेत्र की 50 से अधिक कालोनियों के अग्रवाल बंधु नंदानगर साईं मंदिर से निकालेंगे कलश यात्रा

महाराजा आज शाम देंगे आशीर्वाद तो महालक्ष्मी देंगी बरकती सिक्के

श्री अग्रवाल समाज पूर्वी क्षेत्र द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती की पूर्व संध्या पर आज शाम 6 बजे से नंदानगर स्थित साईं मंदिर से निकलने वाली कलश यात्रा में महाराजा अग्रसेन एक सुसज्जित रथ पर सवार होकर जहाँ समाजबंधुओं को शुभाशीष देते हुए चलेंगे वहीं कुलदेवी महालक्ष्मी भी एक अन्य रथ पर विराजित होकर अपने भक्तों को बरकती सिक्कों का वितरण करेगी। कलश यात्रा में समाज के 18 गोत्र के प्रतीक 18 ध्वजारोही घुड़सवार, 501 मंगल कलशधारी महिलाएं, फेंसी ड्रेस में सजे नन्हें-मुन्ने बच्चे, गरबा एवं भजन मंडलियां भी रहेगी। परामर्शदाता पी.डी. अग्रवाल कांट्रेक्टर, संयोजक गणेश गोयल ने बताया कि कल बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। यह कलश यात्रा नंदानगर सांई मंदिर से मालवा मिल अनाज मंडी पहुंचेगी। इस यात्रा में जहां पूर्व क्षेत्र के 50 से अधिक कॉलोनियों के हजारों समाज बंधु महाआरती शामिल होंगे। अजय गोयल, गोविन्द गर्ग, नरेश मित्तल, विजय मित्तल, सतीश मंगल, राजेंद्र अग्रवाल, गोविन्द मंगल आयोजन से जुडे है। अतिथि के रूप में विनोद अग्रवाल, टीकमचंद गर्ग, दिनेश मित्तल, पवन सिंघानिया, प्रकाश मोमबत्ती, राजेश गर्ग केटी, अशोक ऐरन, प्रयोग गर्ग, जगदीश बाबाश्री, प्रमोद बिंदल, शैलेष गर्ग, महेश मित्तल एवं पूर्वी क्षेत्र के अग्रवाल समाजजन बडी संख्या में मौजूद रहेंगे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 6