इंदौर के श्री परिवार से जुड़े बनवारीलाल लखोटिया के मार्गदर्शन में हरिद्वार में 8 से 10 सितम्बर तीन दिनों तक श्री मिलन हरिद्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों के आयोजन के बाद आज सुबह भी हुआ। श्रद्धालु ओमप्रकाश सोमानी, मधुसूदन भलिका ने बताया कि आज सुबह इंदौर के करीब पौने 300 श्रद्धालु सहित 600 श्रद्धालुओं ने हर की पेढ़ी पहुंचकर माँ गंगा का पूजन अर्चन किया और यहां तर्पण आयोजन भी किया और पवित्र नदी में स्नान कर अमावस्या का पूजन भी किया। आज कार्यक्रम का अंतिम दिन है। आज रात में महाआरती का आयोजन होगा।
आज सुबह भी धार्मिक आयोजन, प्रार्थना, पूजा, अभिषेक किया गया और शाम 4 बजे से सुन्दर सोपान सुन्दरकांड के आयोजन के बाद शाम 5 बजे पालकी उत्सव का आयोजन होगा, शाम 6 बजे से 9 बजे तक महायज्ञ किया जाएगा और रात 9 बजे से आरती होगी और उसी के बाद महाप्रसादी भजन के आयोजन होंगे, जो रात तक चलते रहेंगे। कल रात भी हवन किया गया था, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने शिरकत की थी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






