विधायक महेन्द्र हार्डिया के जन्मदिन अवसर पर मातृशक्तियों के लिए शक्तिपीठ माँ बगलामुखी, नलखेड़ा की दर्शन एवं हवन-यज्ञ यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित की गई। रघु यादव, शंकर कुमावत के नेतृत्व में इस यात्रा में माँ बगलामुखी के समक्ष विधायक महेन्द्र हार्डिया की लम्बी उम्र की कामना भी की गई। दो बस के अलावा 11 कार से मातृशक्तियां ने धार्मिक यात्रा की। मुकेशसिंह राजावत, रघु यादव, जितेंद्र कौल, शंकर कुमावत, विनीत सेन, यशवंत काशिद, अनमोल यादव, विनोद यादव, महेंद्र मुरलिया, योगेश ठाकुर, अश्विनी शुक्ला, विकास वर्मा मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






