शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

हनुमान मंदिर के सामने बनेगा बगीचा

रहवासियों और निगम की प्लानिंग से शुरू होगा कार्य

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 54 में स्थित मयूर नगर क्षेत्र में गली नंबर 5 में स्थित मस्त मलंग हनुमान मंदिर पर बगीचा निर्माण और सौंदर्यकरण के कार्य के तहत क्षेत्रीय पार्षद महेश बारवाल के प्रयासों से पहले चरण में चारों ओर सुरक्षा बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके बाद जल्द हनुमान मंदिर के आसपास चारों ओर लोगों के लिए बेहद जल्द सौंदर्यकरण के कार्य शुरू कर क्षेत्र के लोगों के लिए एक शानदार बगीचे का नवनिर्माण किया जाएगा। जिसके लिए क्षेत्रीय पार्षद महेश बसवाल ने अपनी ओर से यहां काम शुरू करवाने के लिए प्रयास तेज कर दिए है। पार्षद बसवाल ने बताया विधायक महेंद्र हार्डिया और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के संयुक्त प्रयासों से मयूर नगर क्षेत्र की सभी 19 गलियों के बीच स्कूल के सामने स्थित मस्त मलंगा हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं और क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर मंदिर के सामने खाली पड़ी भूमि पर आमजन और भक्तों के लिए सार्वजनिक बगीचे का निर्माण और सौंदर्यकरण का कार्य बेहद जल्द शुरू किया जाएगा। जबकि पहले चरण में चारों ओर सुरक्षा बाउंड्रीवाल का काम किया जा रहा है। इसके आलावा यहां के बचे कामों को लेकर भी निगम और रहवासियों के साथ प्लानिंग कर सौंदर्य करण योजना को जल्द मूर्त रूप देने के लिए भी तैयारी शुरू हो गई है। झोन 11 के अध्यक्ष एवं वार्ड 54 के पार्षद महेश बसवाल के मुताबिक मयूर नगर क्षेत्र के एकमात्र मंदिर वाले नवनिर्माणधीन बगीचे में क्षेत्र के रहवासियों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की मांग पर चारों ओर सुरक्षा बाउंड्रीवाल के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके अलावा विधायक हार्डिया के सहयोग से लोगों के स्वास्थ्य के लिए जिम के उपकरण और बच्चों के लिए झूले चकरी सहित मनोरंजन के साधन जुटाने के प्रयास हो रहें है। वहीं महापौर भार्गव और निगम के सहयोग से बगीचे में सौंदर्य करण और हरियाली का काम किया जाएगा। जन सहयोग से यहां सैकड़ो की तादाद में 5 फीट से लेकर 10 फीट तक के पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। रोशनी के लिए लाइटिंग और बैठक व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सौंदर्य करण के कार्य भी शुरू किए जाएंगे। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए मंदिर में धार्मिक और सामाजिक आयोजन करने के लिए वाटर प्रूफ शेड निर्माण भी करवाने की प्लानिंग की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें