अगले वर्ष बकरीद के पूर्व हज यात्रा परवरदिगार की नगरी के लिए शुरू होगी, उसके पहले इस हज यात्रा के लिए चयनित होने वाले यात्रियों के लिए लाटरी निकालने का क्रम आज किया जा रहा है। हज कुर्रा 'डिजिटल रैंडम सिलेक्शन' प्रोसेस का इस्तेमाल करके ऑनलाइन हज ड्रा का चयन किया जा रहा है। देश भर से लाखों का चयन होगा। अकेले म.प्र. से 3374 हज यात्रियों का चयन किया जाएगा। जिन लोगों का चयन होगा उनकी सूची प्रकाशित की जाएगी और जो आवेदक रहे हैं उन्हें हज यात्रा के लिए वेटिंग में भी रखा जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






