शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

गुरु पूर्णिमा पर कई संस्थाओं के आयोजन

कल गुरु पूर्णिमा का पर्व आस्था के साथ भक्त मनाएंगे। गुरुओं के पाद पूजन, चित्रपूजन के आयोजन भी होंगे। स्कूलों में भी गुरु पूर्णिमा का आयोजन होगा। अखंड परमधाम आश्रम…

कल गुरु पूर्णिमा का पर्व आस्था के साथ भक्त मनाएंगे। गुरुओं के पाद पूजन, चित्रपूजन के आयोजन भी होंगे। स्कूलों में भी गुरु पूर्णिमा का आयोजन होगा। अखंड परमधाम आश्रम में कल सुबह 9 बजे से आयोजन होंगे। अभिषेक, हवन, पूजन, और अगले माह होने वाले शिविर को लेकर चर्चा भी होगी। वहीं अखंडधाम आश्रम बिजासन रोड पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारम्भ कल सोमवार से हो चुका है जो कल गुरु पूर्णिमा तक जारी रहेगा। हंसदास मठ बिजासन रोड पर कल गुरु पूर्णिमा महोत्सव सुबह 11 बजे ध्वजा अर्पण के साथ प्रारंभ होगा। 15 संतों की समाधियों की चरण पादुका पूजन रामचरणदास महाराज और पवनदास महाराज के सान्निध्य में होगा। विद्याधाम मंदिर बिजासन रोड पर कल चरण पादुका और पाद पूजन का आयोजन होगा। गुरु मंत्र दीक्षा अनुष्ठान कल सुबह 9.30 बजे से होगा। गीता भवन मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा का आयोजन कल शाम 6.15 बजे से मनाया जाएगा। राम ऐरन ने बताया कि स्वामी विशुद्धानंद महाराज कल शाम 5.30 बजे गुरु महिमा पर प्रवचन देंगे। लादूनाथ महाराज के समाधि स्थल कुराडाधाम पर आज रात रात्रि जागरण और कल सुबह शोभायात्रा का आयोजन होगा। संतों और भक्तों की मौजूदगी में गुरु पूर्णिमा का आयोजन कल होगा। माँ भवानी माता मंदिर परिसर हरसौला में गुरु पूर्णिमा महोत्सव कल गुरु पूर्णिमा पर सुबह 8.30 बजे से सत्यनारायण भगवान की कथा से शुरू होगा। उसके बाद बालकृष्ण शर्मा का पाद-पूजन होगा। सांवेर रोड स्थित श्री भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान ट्रस्ट विश्वनाथ धाम एवं यतिराज भक्तमण्डल के संयुक्त तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव कल 29 जुलाई बुधवार को प्रात 11.00 बजे से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी मुकेश कचोलिया ने दी। वहीं श्री राम धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट परस्पर नगर द्वारा कल 29 जुलाई की शा 6 बजे से केसरबाग रोड विट्ठल रुक्मणी गार्डन पर गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु दादा महाराज के दर्शन, पूजन के लिए बाहर से भी आ रहे हैं। अर्चना शास्त्री ने उक्त जानकारी दी। वहीं जय गुरुदेव आश्रम तेजाजी नगर मिर्जापुर में भी कल मालवा निमाड़ से श्रद्धालु गुरु भक्ति में आश्रम पहुंचेंगे। 250 से अधिक सेवादार की जिम्मेदारी लगाई गई है। कल सुबह 8 बजे से विशेष पूजन के बाद सत्संग, सुमिरन, गुरु संदेश, भंडारा आयोजन भी होगा। इसी तरह हरिसत्संग समिति छावनी द्वारा कल माहेश्वरी मांगलिक भवन नवलखा में गुरु पूर्णिमा का आयोजन रखा है। वहीं श्याम परिवार द्वारा कल रिंगरोड गार्डन पर शाम 7 बजे से रसोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। वीर अलीजा हनुमान मंदिर पंचकुइया रोड पर भी सतगुरुदेव भगवान का पाद पूजन कल किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें