नाना मामा मंडल के तत्वावधान में जैन समाज के 110 श्रद्धालुओं का जत्था 29 सितंबर को शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी झारखंड की वंदना के लिए ट्रेन से रवाना होगा। यात्रा की कमान कमलेश काला, नरेंद्र सेठी, अनिल बोहरा, विकास पाटनी, आशीष गोधा, कमल बोहरा, प.योगेंद्र काला रौनक पाटनी संभाल रहे हैं। रवानगी से पूर्व जिनालय में मांगलिक अनुष्ठान कर यात्रियों को मंगलमय विदाई दी जाएगी। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और उनके परिजनों के साथ निकट के लोगों में काफी धार्मिक उत्साह है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






