मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

गोगादेवजी का हुआ दुग्धाभिषेक

बालकृष्ण करोसिया सामाजिक शिक्षण संस्थान के तत्वावधान एवं चौधरी राजेश करोसिया राजा परिवार द्वारा गोगा नवमी पर आज सुबह पंढरीनाथ स्थित गोगादेवजी के मंदिर पहुंचकर आराध्य देव का दुग्धाभिषेक कराया…

बालकृष्ण करोसिया सामाजिक शिक्षण संस्थान के तत्वावधान एवं चौधरी राजेश करोसिया राजा परिवार द्वारा गोगा नवमी पर आज सुबह पंढरीनाथ स्थित गोगादेवजी के मंदिर पहुंचकर आराध्य देव का दुग्धाभिषेक कराया गया। देव को नए वस्त्र धारण कराए गए, आरती की गई, प्रसादी का वितरण हुआ। गुरु गौरखनाथ का धुना महंत महेश नरवले ने प्रज्जवलित किया जो आज दिन भर से लेकर देर रात तक प्रज्ज्वलित रहेगा। शाम से रात तक श्रद्धालु परिक्रमा कर गोगादेवजी को सलामी देंगे। राजेश करोसिया राजा ने बताया कि यशवंत रोड पर मंच लगाकर आज गोगादेवजी के भक्तों और छड़ी-निशान का स्वागत किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें