मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

गिरनार पर्वत की पहली टोंक पर निर्वाण लाड़ू

भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर कल गिरनार पर्वत की पहली टोंक स्थित श्री बंडीलाल दिगम्बर जैन मंदिर पर निर्वाण लाड़ू चढ़ाए गए। ट्रस्ट द्वारा दो दिनों तक सम्पूर्ण…

भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर कल गिरनार पर्वत की पहली टोंक स्थित श्री बंडीलाल दिगम्बर जैन मंदिर पर निर्वाण लाड़ू चढ़ाए गए। ट्रस्ट द्वारा दो दिनों तक सम्पूर्ण व्यवस्था की गई। कल देश भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अभिषेक, शांतिधारा पूजन, निर्वाण कार्य का वाचन कर निर्वाण लाड़ू चढ़ाए। कार्यक्रम में डीके जैन, सुरेन्द्र जैन बाकलीवाल, विपिन गांधी, राकेश बंडी भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में जैन समाजजनों ने धार्मिक लाभ लिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें