जन्माष्टमी पर आज पंचकुइया रोड स्थित वीर अलीजा हनुमान मंदिर पर विशेष श्रृंगार किया गया। हनुमानजी को गिरिराजधरण स्वरूप में सजाया गया। सुबह से दर्शनार्थियों की कतार लगी है। देर रात तक उत्सव होगा।
सोमानी नगर स्थित नरर्च मांटेसरी में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। मासूम राधा और कृष्ण बनकर पहुंचे। प्रियल अग्रवाल ने बताया कि लाभांशी आगार, युवान राठौर, प्राणवी मूंदड़ा, अव्यान जैन, सौभाग्य, प्रियंक, माधव शर्मा, एकांश, कियान राठौड़, रियांशी, निर्मित नागर ने उत्सव में भाग लिया। बच्चों की माताएं भी यशोदा बनकर पहुंची।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






