ताजपुर में रहने वाले यादव दम्पति की बेटी घर से बाहर निकल गई और वह धार रोड स्थित ग्राम सिंहासा में अकेली खड़ी दिखी और रोती नजर आई तो वहां लोगों ने पूछताछ की। मासूम घबराई हुई थी, पता एवं माता-पिता का नाम भी नहीं बता पा रही थी। मासूम का चित्र सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, काफी देरी के बाद माता-पिता की जानकारी लगी, तो पड़ा कि वे ताजपुर से इंदौर खरीदी करने गए थे और मासूम घर में ही थी, जो घर से निकलकर सिंहासा ग्राम तक पहुंच गई। इस दौरान बच्ची को परिजन तक पहुंचाने में जितेन्द्र यादव, मुकेश यादव, लक्ष्मी पंवार, नारायण चौहान, महेश चौहान, मनोज सोलंकी सहित अन्य ने सहयोग किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






