कल पिथौरा-भादवा माह अमावस्या पर गौसेवा समिति ग्रुप के श्रद्धालुओं ने श्रीराम मंदिर गौशाला पहुंचकर गौसेवा की। गौ पूजन कर आरती की गई और सभी श्रद्धालुओं ने अपने हाथ से गाय को चने की दाल, गेहूं का चापड़ और हरी घास व सब्जियां खिलाई। इस दौरान बुजुर्ग से लेकर बच्चे और मातृशक्तियां भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विजय श्याम शारदा, अनुराग नीमा, चन्द्रशेखर नीमा, विष्णु गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






