सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

खजराना में कल रात सजेगी गणपति सुरोत्सव

खजराना गणेश मंदिर पर चल रहे बारह दिवसीय गणेश महोत्सव में शनिवार 19 सितम्बर को रात 9.30 बजे से मंदिर परिसर में इंदौर इलूमिनाटी राउंड टेबल 296 एवं भक्त मंडल…

खजराना गणेश मंदिर पर चल रहे बारह दिवसीय गणेश महोत्सव में शनिवार 19 सितम्बर को रात 9.30 बजे से मंदिर परिसर में इंदौर इलूमिनाटी राउंड टेबल 296 एवं भक्त मंडल की ओर से गणपति सुरोत्सव का आयोजन होगा जिसमें भजन गायिका श्वेता गुंजन जोशी प्रस्तुति देंगी। रोजाना बप्पा को अलग-अलग लड्डुओं के भोग लग रहे है और प्रसाद का वितरण भी हो रहा है। समिति के अरविन्द बागडी, पुष्पेन्द्र पाटीदार,सुभाष नायक, दिलीप सर, गोकुल पाटीदार, वासुदेव पाटीदार, गौरीशंकर मिश्रा एवं घनश्याम शुक्ला आयोजन देख रहे है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें