शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

गणपति चित्रकला प्रदर्शनी ‘स्तुति’ का शुभारंभ

न.प्र.)। आई.पी.एस. अकादमी, स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स में गणपति चित्रकला प्रदर्शनी ‘स्तुति’ का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में बी.एफ.ए. और एम.एफ.ए. के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का…

न.प्र.)। आई.पी.एस. अकादमी, स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स में गणपति चित्रकला प्रदर्शनी ‘स्तुति’ का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में बी.एफ.ए. और एम.एफ.ए. के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम ‘भारतीय लोक कला, प्रकृति और विभिन्न राज्यों के मंदिरों का गणेशजी के साथ संयोजन’ रखी गई है। विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा को कला के माध्यम से अनूठा रूप दिया है। कैनवास पर गणेश जी के विभिन्न स्वरूपों को प्रकृति की सुंदरता, भारतीय लोक कलाओं और देश के प्रसिद्ध मंदिरों के पावन परिवेश के साथ प्रस्तुत किया गया है। अर्पित राणा, अर्श यादव, अनुष्का बरड़िया, अनुज खरे, श्रेया माहेश्वरी, अनुष्का खंडेलवाल, जयश्री सिसोदिया सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित कीं। स्वर्णिमा बिरले, श्रद्धा जायसवाल, दीक्षा कैरिया और अंजलि चौहान ने कथक नृत्य एवं प्रियंका दुबे और साथियों ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें