कल गणपति चौथ को बाबा गणपति का पर्व घर से लेकर दुकान, उद्योग, कार्यालय, रहवासी क्षेत्र, मल्टी क्षेत्र और शहर से लेकर जिला तक मनाया गया। छोटी मूर्ति से लेकर भव्य मूर्ति भी अलग-अलग जगह लाकर स्थापित की गई। पांडालों में कई जगह बडी मूर्तियां, वहीं मल्टियों में थोडी छोटी मूर्तियां स्थापित हुई। कल दोपहर से पानी आने के कारण गाजा-बाजा और तामझाम के साथ गणपति बाबा लाने का क्रम कल सुबह से शुरू हुआ था जो देर शाम तक जारी रहा। पांडालों में बाबा की स्थापना के बाद पूजन और आरती का क्रम जारी रहा। कई जगह स्थापना और आरती में काफी देर हो गई थी। मल्टी में भी रहवासी संघ ने गणपति बाबा की स्थापना की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






