सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

गणेशजी को चढ़ाया जाता है हल्दी का चोला हरिद्रा गणेश धाम पर होंगे आयोजन

धार रोड स्थित सिरपुर गांव में विराजमान श्री हरिद्रा गणेश धाम के गणेशजी आस्था का केन्द्र बने हुए है। मंदिर के पुजारी बांके बिहारी शास्त्री छोटे ठाकुर ने बताया कि…

धार रोड स्थित सिरपुर गांव में विराजमान श्री हरिद्रा गणेश धाम के गणेशजी आस्था का केन्द्र बने हुए है। मंदिर के पुजारी बांके बिहारी शास्त्री छोटे ठाकुर ने बताया कि विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां भगवान श्री गणेश को हल्दी का चोला चढ़ाया जाता है। गणेशधाम की स्थापना करीब सवा 7 वर्ष पूर्व 14 अप्रैल 2019 को सिरपुर गांव के श्रद्धालुओं एवं भक्तों द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई थी। यहां गणेश चतुर्थी पर विशेष आयोजन किए जाते है। भक्त मन्नत लेकर हल्दी का चोला चढ़ाते है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें